फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather warning in jammu and kashmir from 4th March

जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ने के आसार, फिर हिमस्खलन की चेतावनी

Mon, 03 Apr 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 03 Apr 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
weather warning in jammu and kashmir from 4th March
मौसम बिगड़ने की आशंका - फोटो : डेमो फोटो

रियासत में चार अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 5 और 6 अप्रैल को जम्मू तथा कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग श्रीनगर ने इन दो दिन में दोनों स्थानों के संभावित इलाकों के साथ श्रीनगर-लेह (जोजिला) हाईवे पर भूस्खलन और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम से ही मौसम अपना रंग दिखाना शुरू कर देगा। खराब मौसम की जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। अगले चौबीस घंटों में भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पिछले कई दिन से मौसम साफ रहने के कारण जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 8 से 11 डिग्री ऊपर चल रहा है। सोमवार को भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। आगामी दिनों में खराब मौसम को देखते हुए कश्मीर के जिला प्रशासनों को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


खराब मौसम का असर सात अप्रैल तक रहेगा। इसमें जम्मू प्रभावित ज्यादा होगा। जम्मू में सोमवार को दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान छह डिग्री चढ़कर 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में भी तापमान पांच डिग्री चढ़कर 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed