फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

लगातार बारिश से बाधित हुआ पुरमंडल मार्ग

विज्ञापन
weather
पुरमंडल मार्ग पर हुआ जलभराव।
बाड़ी ब्राह्मणा। पांच दिन से हा बारिश के कारण बाड़ी ब्राह्मणा-पुरमंडल मार्ग शनिवार सुबह बाधित हो गया, जिससे ब्लॉक का संपर्क कट गया। इसके कारण ब्लॉक पुरमंडल के कर्मचारियों को भी जूझना पड़ा। वह समय पर दफ्तर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

बता दें कि मदाना क्षेत्र के पास एक छोटा सा पुल है। शनिवार सुबह उसमें पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि लोगों की आवाजाही बंद हो गई। वाहन चालक दोनों तरफ खड़े हो गए, और बहाव कम होने का इंतजार करने लगे, लेकिन पुल के ऊपर से पानी इस तरह निकल रहा था, जैसे बरसात का मौसम आ गया हो। सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि उस पुल के ऊपर भी बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं, जिससे चालक निकलने का साहस नहीं कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते को लेकर पीडब्ल्यूडी को अवगत कराया गया है, लेकिन अमल नहीं किया गया है। अगर समय रहते इस पुल की मरम्मत न की गई तो आने वाले समय में पुल बह सकता है। बाड़ी ब्राह्मणा और पुरमंडल के बीच यही पुल है जो दोनों ब्लाकों को जोड़ता है। इस पुल का बहुत बड़ा महत्व है, इसके लिए संबंधित विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द इसको हल करना चाहिए।
विज्ञापन

बारिश का पानी लोगाें के घरों में घुसा
विजयपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं बारिश का पानी शिवनगर क्षेत्र में घुसने से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव नगर के निवासियों ने बताया कि बारिश का पानी घरों में घुसने के कारण कई प्रकार की दिक्कतें हुई हैं। हालांकि इस संबंध में प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है कि शिव नगर मार्ग पर तारकोल डाला जाए, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बारिश के बाद सर्दी में इजाफा हुआ है और कंडी क्षेत्र के किसान खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि बारिश की बहुत जरूरत थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed