Weather Updates : वैष्णो देवी परिसर बर्फबारी से लकदक, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात सुचारु
जम्मू कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। सुबह से की पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रुक-रुककर यातायात जारी रहा। वैष्णो देवी समेत अन्य इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पर्वतीय इलाकों सुबह से ही हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इससे कई लिंक मार्ग बंद हो गई हैं। पंचैरी जाने वाले यात्री वाहन कैंथगली से वापस उधमपुर लौट आए हैं। पंचैरी से उधमपुर जाने वाले वाहन भी पंचैरी में फंस गए हैं। बर्फबारी लगातार जारी है और इससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। उधर, वैष्णो देवी के भवन परिसर के साथ त्रिकुटा पर्वत पर भी बर्फबारी हुई है। कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन में पहुंच रहे हैं। वह बर्फबारी के बीच माता के दर्शन को लेकर उत्साहित हैं।
उधमपुर जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार से बदला हुआ है। शहर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को पूरी रात रुक रुक कर बारिश होती रही। इससे मोंगरी, लांदर के मार्ग पस्सियां गिरने से बंद हो गए। इन पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। हालांकि सुबह के समय पंचैरी का मार्ग खुला हुआ था और कुछ वाहन उधमपुर से पंचैरी तक पहुंच गए।
दोपहर करीब 12 बजे पंचैरी व मोंगरी में बर्फबारी शुरू हो गई और दोपहर करीब तीन बजे तक भारी बर्फबारी होने पर यह मार्ग भी पूरी तरह से बंद हो गए। उधमपुर से कुछ वाहन पंचैरी के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन पंचैरी पहुंचने से पहले ही इनको कैंथगली में रोकना पड़ा।
आगे सड़क पर इतनी अधिक बर्फ गिर चुकी थी कि वाहन को चलाना संभव नहीं था। इसके बाद यात्री बसों से उतर कर पैदल ही पंचैरी की तरफ चल पड़े। सभी यात्री वाहन कैंथगली से वापस उधमपुर की लौट गए। इसके साथ पंचैरी से भी कोई वाहन उधमपुर की तरफ रवाना नहीं हो सका।
बारिश व बर्फबारी से रामनगर, बसंतगढ़, डुडू व कई लिंक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और कई मार्ग तो पूरी तरह से बंद हो गए हैं। खराब मौसम के कारण पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई भी मार्गों को खोलने का काम शुरू नहीं कर सका है।