{"_id":"648a0d9794e7c981140bdce3","slug":"weather-updates-relief-from-rain-in-jammu-weather-changed-in-kashmir-too-leh-temperature-reached-seven-degr-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: जम्मू में बारिश से राहत, कश्मीर में भी बदला मौसम, लेह का तापमान पहुंचा सात डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: जम्मू में बारिश से राहत, कश्मीर में भी बदला मौसम, लेह का तापमान पहुंचा सात डिग्री
Thu, 15 Jun 2023 12:27 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:27 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में लगभग मौसम के साफ रहने से पारे में फिर उछाल आएगा। खासतौर पर जम्मू समेत अन्य कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश से तपिश से थोड़ी राहत रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में लगभग मौसम के साफ रहने से पारे में फिर उछाल आएगा। खासतौर पर जम्मू समेत अन्य कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में बुधवार की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव खुलकर मेहरबान होंगे, लेकिन हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। बारिश के बाद उमस ने भी परेशान किया। यहां दिन का तापमान 38.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का पारा 28.2, बटोत में 26.7, कटड़ा में 41.6 मिलीमीटर बारिश के साथ 34.2 और भद्रवाह में 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को हवाएं चलीं। यहां बीती रात बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
यहां 11.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 27.5, पहलगाम में 23.4 मिलीमीटर बारिश के साथ 22.6 और गुलमर्ग में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।