फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather update: rain in jammu and kashmir

मौसम का मिजाज बदला, गर्मी से राहत

Tue, 12 May 2015 12:32 AM IST
Updated Tue, 12 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
weather update: rain in jammu and kashmir

मौसम के बदले मिजाज से सोमवार को रियासत में लोगों को गर्मी से राहत मिली। गरज और चमक के साथ बारिश और बादल छाए रहने से जम्मू में पारा करीब छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे आकर रविवार के अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस की जगह 33.6 डिग्री पर आ गया।

विज्ञापन


सुबह से ही आसमान पर बादल रहे और दोपहर को गरज और चमक के साथ बारिश और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी जम्मू के अलावा श्रीनगर और लेह में हलकी से सामान्य बारिश हो सकती है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेह का अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में अगर चौबीस घंटों में बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से और राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली-पानी कटौती में राहत के आसार नहीं

weather update: rain in jammu and kashmir

मौसम चाहे मेहरबान होने से बिजली ढांचे पर ओवरलोड में हलकी सी राहत सोमवार को मिली हो, लेकिन आने वाले दिनों में भी बिजली-पानी की किल्लत से राहत के आसार नहीं हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत की अपनी पन बिजली परियोजनाओं में क्षमता से काफी कम उत्पादन हो पा रहा है।

कुल 21 पन बिजली परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता 761.96 मेगावाट की है और इन परियोजनाओं में से करीब आधी परियोजनाओं में अलग-अलग कारणों से उत्पादन ठप पड़ा है। इस वजह से रियासत में 500 मेगावाट के करीब ही बिजली उत्पादन हो पा रहा है। बिजली की मांग बढ़कर 2600 मेगावाट तक जा पहुंची है।

1000 से 1200 मेगावाट तक उत्तरी ग्रिड से बिजली खरीदने के बावजूद रियासत में बिजली का शार्टफाल लगातार बढ़ता जा रहा है। पेयजल की मांग बढ़कर 46 मिलियन गैलन डेली तक पहुंच चुकी है, जबकि उपलब्धता 42.5 मिलियन गैलन प्रतिदिन ही है। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के अनुसार बिजली के परिदृश्य में सुधार लाने के लिए उत्पादन बढ़ाने के अलावा बिजली आपूर्ति में सुधार लाने की कवायद शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed