फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather Update Jammu Kashmir: Mercury crosses 40 degrees in Jammu

Weather Update Jammu Kashmir: चढ़ते पारे ने छुड़ाया पसीना, जम्मू में पारा 40 डिग्री के पार, कश्मीर में भी तपिश का एहसास

Sat, 09 Apr 2022 02:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 02:37 AM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास बढ़ता गया।

विज्ञापन
Weather Update Jammu Kashmir: Mercury crosses 40 degrees in Jammu
जम्मू में गर्मी से बचने के लिए नदी में नहाता बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लगातार चढ़ते पारे से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अप्रैल माह में तापमान में लगातार उछाल नए रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रहा है। जम्मू में दिन का पारा चालीस डिग्री के करीब पहुंच गया है। कश्मीर घाटी में भी तपिश का अहसास बढ़ा है। वहां 42 साल बाद मार्च सबसे गर्म रहा है।

विज्ञापन

कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री ऊपर

प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू में शुक्रवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास बढ़ता गया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन

कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री

जम्मू में शुक्रवार दिन का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री से चढ़कर 28.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीमाता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री चढ़कर 35.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 9.1 डिग्री चढ़कर 29.6 पहुंचा 

संभाग के बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 9.1 डिग्री चढ़कर 29.6, बटोत में सामान्य से 9.2 डिग्री चढ़कर 29.3 और भद्रवाह में सामान्य से 10.2 डिग्री चढ़कर 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 10.1 डिग्री चढ़कर 28.6 पहुंचा।

लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री

पहलगाम में सामान्य से 9.3 डिग्री चढ़कर 24.5 और गुलमर्ग में सामान्य से 10.5 डिग्री चढ़कर 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.8 और कारगिल में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कश्मीर में 42 साल बाद मार्च सबसे गर्म रहा 

कश्मीर घाटी में गर्मी नए रिकार्ड बना रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार इस बार मार्च का महीना बीते 42 वर्ष में सबसे गर्म रहा। घाटी के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है।

इस बार 21.2 मिलीमीटर बारिश ही हुई

विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार करीब 40 वर्षों के रिकार्ड को देखें तो मार्च में कश्मीर में औसतन 118 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार 21.2 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। जिससे कश्मीर में पिछले 42 वर्ष बाद मार्च में इतनी गर्मी महसूस की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed