{"_id":"620e152f16e38f1ab27319ef","slug":"weather-update-clear-weather-throughout-the-day-in-jammu-and-kashmir-coolness-prevails-in-many-areas-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर में दिनभर मौसम साफ, कश्मीर के कई इलाकों में ठंडक कायम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर में दिनभर मौसम साफ, कश्मीर के कई इलाकों में ठंडक कायम
Thu, 17 Feb 2022 02:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:58 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के कारण धूप खिली रही।
विज्ञापन
घाटी के बनिहाल रेलवे स्टेशन का बर्फबारी के बाद नजारा (फाइल)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कई दिन से मौसम के साफ रहने के कारण दिन के तापमान में उछाल आया है। कश्मीर संभाग के कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 6 से 7 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू संभाग में भी पारा चढ़ा है। हालांकि अभी रात के न्यूनतम तापमान में ठंडक कायम है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के कारण धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 22.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, बटोत में 2.1, कटड़ा में 8.2 और भद्रवाह में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 और गुलमर्ग में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.2 और कारगिल में माइनस 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।