{"_id":"58ddfbf54f1c1b7b7563dc73","slug":"weather-to-change-in-jammu-and-kashmir-from-3rd-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 3 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, गर्मी से मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 3 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, गर्मी से मिल सकती है राहत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
रियासत में फिर बदलेगा मौसम
- फोटो : डेमो फोटो
रियासत में आगामी तीन अप्रैल से मौसम बिगड़ने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 4-5 अप्रैल को जम्मू और श्रीनगर के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। इसका असर लद्दाख क्षेत्र में भी दिखेगा। अगले चौबीस घंटे में भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 8-9 डिग्री ऊपर चल रहा है। रात में भी तपिश बढ़ी है। गर्मी लगातार जोर पकड़ रही है। इस बीच वीरवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात में करीब साढ़े तीन हजार छोटे-बड़े वाहनों को भेजा गया।
विज्ञापन
रियासत में लगातार मौसम के साफ रहने से श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग जैसे इलाकों में भी तपिश बढ़ी है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 7-8 डिग्री ऊपर चल रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग पर्यटक स्थलों का रुख कर रहे हैं। जम्मू संभाग के हिस्सों में पारा नौ डिग्री तक ऊपर चला गया है। यही नहीं रात का तापमान भी 6-7 डिग्री ऊपर चल रहा है। वीरवार को श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ऊपर 25.0 और जम्मू में पांच डिग्री चढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन