{"_id":"61d9e42babcc8f405c59842b","slug":"weather-samba-news-jmu251526146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मार्गों की हालत हुई बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मार्गों की हालत हुई बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के धार्मिक स्थल उत्तरबहनी के मार्ग बारिश से खराब हो चुके है। स्थानीय लोगों को आने जाने की परेशानी बनी हुई है। डीडीसी सदस्य अवतार सिंह ने बताया कि गुडा सलाथिया उत्तरबहनी मार्ग पर सरकारी मिडिल स्कूल ब्री कमीला के पास और पुरमंडल मार्ग पर जेके बैंक शाखा सदयाल के पास सड़क की खस्ता हालत है।
उपरोक्त स्थानों पर सड़क की स्थिति बहुत खराब है। जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के पूरे केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी समस्या है। जो इन धार्मिक स्थलों पर पहुंचते हैं। उनके अनुसार उन्होंने दोनों पवित्र स्थानों का दौरा करने के बाद लोगों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया है। बरसात के मौसम में जहां से गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है। सड़क और भवन निर्माण विभाग को कई बार अनुरोध किया है, लेकिन विभाग ने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने उपायुक्त को समस्याओं से अवगत कराया है।
उन्होंने उपायुक्त से निवेदन किया है कि कृपया इन मामले की ओर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें और संबंधित विभाग को इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने का निर्देश दें, ताकि लोगों की शिकायतों का समाधान हो सके।