{"_id":"6175bcae0f08be4205789b1b","slug":"weather-rspura-news-jmu2465138173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर चली तेजहवा ने लोगो को सर्दी का एहसास करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर चली तेजहवा ने लोगो को सर्दी का एहसास करवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। दिनभर चलती रही तेज और ठंडी हवा के चलते रविवार को लोगों को जरूर सर्दी का अहसास हो गया। बाजारों में सजने-संवरने के लिए काफी संख्या में महिलाएं नजर आईं। कस्बे के बाजारों में रविवार को अगर सबसे अधिक भीड़ थी तो विवाहित महिलाएं व मेंहदी लगवाने के लिए स्टालों व ब्यूूटी पार्लरों में पहुंच रही थीं।
इसके साथ ही कई महिलाएं शाम के समय उपवास पूरा करने पर पूजा की लिए सामग्री व फलों सहित सूखे मेवे खरीदने में लगी थीं। बाजार में पहुंची पायल शर्मा ने कहा कि शनिवार को मैदानी क्षेत्र में ओले गिरने व बारिश व पहाड़ों पर बर्फबारी होने पर मौसम जरूर ठंडा है, लेकिन पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें उपवास रख पति की भगवान से लंबी आयु की प्रार्थना करने के लिए कोई मुश्किल नहीं। निशा ने कहा कि वह पहली करवाचौथ का उपवास रख रही हैं। मौसम में बदलाव होने पर राहत मिली है। हर महिला इसे रख पति के लिए उपवास रख कर्तव्य निभाती है।
राकेश कुमार ने कहा कि रविवार की छुट्टी होने पर पत्नी के साथ बाजार आए ताकि समय व्यतीत करने के साथ कुछ पलों तक साथ रहने पर पत्नी को यह न लगे कि उसने दिन भर जल तक ग्रहण नहीं किया। उन्होंने कहा कि मौसम तो आते जाते रहते हैं, पर शादी के पहले करवाचौथ के पर्व को एक साथ मना रहे हैं।