फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

दिनभर चली तेजहवा ने लोगो को सर्दी का एहसास करवाया

विज्ञापन
weather
आरएस पुरा। दिनभर चलती रही तेज और ठंडी हवा के चलते रविवार को लोगों को जरूर सर्दी का अहसास हो गया। बाजारों में सजने-संवरने के लिए काफी संख्या में महिलाएं नजर आईं। कस्बे के बाजारों में रविवार को अगर सबसे अधिक भीड़ थी तो विवाहित महिलाएं व मेंहदी लगवाने के लिए स्टालों व ब्यूूटी पार्लरों में पहुंच रही थीं।
विज्ञापन

इसके साथ ही कई महिलाएं शाम के समय उपवास पूरा करने पर पूजा की लिए सामग्री व फलों सहित सूखे मेवे खरीदने में लगी थीं। बाजार में पहुंची पायल शर्मा ने कहा कि शनिवार को मैदानी क्षेत्र में ओले गिरने व बारिश व पहाड़ों पर बर्फबारी होने पर मौसम जरूर ठंडा है, लेकिन पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें उपवास रख पति की भगवान से लंबी आयु की प्रार्थना करने के लिए कोई मुश्किल नहीं। निशा ने कहा कि वह पहली करवाचौथ का उपवास रख रही हैं। मौसम में बदलाव होने पर राहत मिली है। हर महिला इसे रख पति के लिए उपवास रख कर्तव्य निभाती है।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने कहा कि रविवार की छुट्टी होने पर पत्नी के साथ बाजार आए ताकि समय व्यतीत करने के साथ कुछ पलों तक साथ रहने पर पत्नी को यह न लगे कि उसने दिन भर जल तक ग्रहण नहीं किया। उन्होंने कहा कि मौसम तो आते जाते रहते हैं, पर शादी के पहले करवाचौथ के पर्व को एक साथ मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed