कश्मीर में फिर बर्फ बन सकती है बड़ा खतरा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे होने के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन का खतरा भी लगातार बना हुआ है। खासतौर से कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, बडगाम के साथ साथ लेह और कारगिल जिले के ऊपरी इलाकों में यह खतरा अधिक है।
मौसम की मार से बंद पड़े जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात महज चार घंटे के लिए ही बहाल हो सका। इसके बाद हाईवे को फिर बंद करना पड़ा। रविवार को खुला मौसम बाद दोपहर फिर बिगड़ गया। पर्वतीय इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई।
निचले मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान देते हुए चार फरवरी तक मौसम बिगड़े रहने के आसार जताए हैं।
मौसम से जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित
रविवार को मौसम खुलने के साथ ही हाईवे को सुबह 11 बजे से जम्मू से श्रीनगर के लिए एक तरफा खोला गया था। घाटी में सप्लाई लेकर जाने वाले वाहनों को भी रवाना कर दिया गया। पर हाईवे पर फंसे वाहनों और मुसाफिराें को कुछ ही घंटों की राहत मिल पाई।
दोपहर करीब तीन बजे जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिले के पंथियाल और रामसू इलाके में सड़क पर फिसलन बढ़ने और मौसम खराब होने के चलते यातायात को रोक दिया गया। हाईवे ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अनुसार अब सोमवार को वाहनों को छोड़ने का फैसला लिया जाएगा।