{"_id":"6752062a904ad4f275094b36","slug":"weather-report-severe-cold-in-leh-and-gulmarg-day-temperature-also-below-5-degrees-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report : लेह और गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड... दिन का तापमान भी 5 डिग्री से नीचे, कश्मीर में बढ़ी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report : लेह और गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड... दिन का तापमान भी 5 डिग्री से नीचे, कश्मीर में बढ़ी शीतलहर
Fri, 06 Dec 2024 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:29 AM IST
सार
यहां दिन का पारा भी 5 डिग्री से नीचे और रात को शून्य डिग्री के तापमान से नीचे शरीर जमा देने वाली सर्दी है।
विज्ञापन
गुलमर्ग
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग के साथ पहाड़ों में बसे लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां दिन का पारा भी 5 डिग्री से नीचे और रात को शून्य डिग्री के तापमान से नीचे शरीर जमा देने वाली सर्दी है।
विज्ञापन
कश्मीर में भी शीतलहर बढ़ी है। यहां अधिकांश जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे है। अधिकांश मैदानी इलाकों में सुबह कोहरे की परत पड़ रही है। जम्मू में भी रात में सर्दी बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजधानी श्रीनगर में दिनभर साफ मौसम के बीच दिन का पारा 12.4, पहलगाम में 10.4 और गुलमर्ग में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में भी अधिकतम तापमान 4.0 डिग्री रहा। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा 23.2 और बुधवार की रात का पारा सामान्य से 1.3 डिग्री गिरकर 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 19.2, बटोत में 18.1, कटड़ा में 20.6 और भद्रवाह में 17.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन
स्थान और न्यूनतम तापमान
- लेह माइनस 9.6
- पहलगाम माइनस 5.3
- गुलमर्ग माइनस 3.6
- काजीगुंड माइनस 2.7
- कुपवाड़ा माइनस 2.5
- श्रीनगर माइनस 2.1
- कोकरनाग माइनस 1.4
- भद्रवाह 1.0
- बनिहाल 1.2
- बटोत 3.5
- कटड़ा 8.5
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन