{"_id":"6a21e9e7f5901a96d1002c8c","slug":"weather-rain-atmosphere-jammu-news-c-10-jmu1062-930199-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हल्की बूंदाबांदी से मिली राहत, आज भी हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हल्की बूंदाबांदी से मिली राहत, आज भी हो सकती है बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भीषण गर्मी के बीच वीरवार दोपहर तीन बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे गर्मी से काफी राहत मिली। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू व आसपास सुबह तीखी धूप निकली लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। आंधी के बीच बूंदाबांदी हुई जिससे उमस ठंडक में तब्दील हो गई। शहर में अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर तेज हवाओं के कारण बिजली ढांचा चरमरा गया जिससे विभाग के निर्बाध सप्लाई के दावों की पोल खुल गई। दोपहर को तेज हवाएं चली और हल्की बारिश हुई तो चिन्नौर, अप्पर चिन्नौर, लक्ष्मीपुरम, बरनाई, बनतालाब सहित अन्य इलाकों में बिजली बंद हो गई। करीब डेढ़ घंटे के बाद सप्लाई सुचारु की गई। इसके बाद आंख-मिचौली शुरू हो गई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। लोगों ने बताया कि आजादी के 70 वर्ष बीतने के बाद भी बिजली ढांचा ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है, ऐसे में ग्रामीण इलाकों का क्या हाल होगा। ब्यूरो/संवाद