फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather opens in Jammu and Kashmir, relief from heat

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में मौसम खुला, तपिश से राहत

विज्ञापन
Weather opens in Jammu and Kashmir, relief from heat
आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पिछले पांच दिन बाद जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम खुला रहा। धूप खिलने के बावजूद अभी पारे में सामान्य से 5 से 9 डिग्री तक गिरावट बनी हुई है। जून में भी अभी तपिश से राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा। इसके आगे भी अधिकांश मौसम साफ रहेगा।

जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली रही, लेकिन तपिश से भी राहत रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री गिरकर 31.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर 21.1, बटोत में सामान्य से 7.5 डिग्री गिरकर 20.5, कटड़ा में सामान्य से 7.2 डिग्री गिरकर 28.7 और भद्रवाह में सामान्य से 8.8 डिग्री गिरकर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी दिनभर मौसम खुला रहने के बाद शाम को बादल छा गए थे। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री गिरकर 22.3, पहलगाम में सामान्य से 5.0 डिग्री गिरकर 17.8 और गुलमर्ग में सामान्य से 6.0 डिग्री गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed