{"_id":"675354cf25c86b9aea0ffd16","slug":"weather-night-temperature-below-zero-in-all-the-districts-of-kashmir-valley-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : कश्मीर घाटी के सभी जिलों में रात का तापमान 0 से नीचे, श्रीनगर में जमने लगा कोहरा, जम्मू में गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : कश्मीर घाटी के सभी जिलों में रात का तापमान 0 से नीचे, श्रीनगर में जमने लगा कोहरा, जम्मू में गिरा पारा
Sat, 07 Dec 2024 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:19 AM IST
सार
शीतलहर के साथ दांत कटकटा देने वाली सर्दी पड़ रही है। कोहरा जमने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
गुलमर्ग
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के सभी जिलों का पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। शीतलहर के साथ दांत कटकटा देने वाली सर्दी पड़ रही है। कोहरा जमने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
जम्मू संभाग में भी रात के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से माइनस एक से माइनस छह डिग्री तक गिरा है। श्रीनगर में माइनस 4.1 डिग्री के साथ वीरवार की रात सीजन की सबसे सर्द बीती। जम्मू संभाग के बनिहाल में भी सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, आठ दिसंबर की रात से नाै दिसंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 10 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दिसंबर के मध्य में भी मौसम में बिगड़ेगा। 15 से 16 दिसंबर को हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
कश्मीर के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश जिलों में दिन का पारा भी सामान्य से गिरकर 10 से 13 डिग्री के बीच आ गया है। श्रीनगर में शुक्रवार को शुष्क मौसम के बीच अधिकतम तापमान 11.8, पहलगाम में 10.5 और गुलमर्ग में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में दिन में ठंड का अधिक अहसास नहीं हो रहा, लेकिन रात और प्रात: कंपकंपी बढ़ी है। यहां अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 17.6, बटोत में 17.1, कटड़ा में 19.8 और भद्रवाह में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना न्यूनतम पारा

- लेह माइनस 10.4
- पहलगाम माइनस 6.5
- काजीगुंड माइनस 4.4
- गुलमर्ग माइनस 4.3
- श्रीनगर माइनस 4.1
- कुपवाड़ा माइनस 3.4
- कोकरनाग माइनस 2.4
- बनिहाल माइनस 2.6
- भद्रवाह 0.3
- बटोत 1.9
- कटड़ा 4.3
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन