फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: मांडा व पंजतीर्थी में पस्सियां गिरने से नगरोटा के लिए आवाजाही बंद

विज्ञापन
weather news
- चौथे पुल पर सेना की ओर से अस्थायी पुल बनाने के बाद भी वाहनों की आवाजाही नहीं हुई बहाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बारिश एक बार फिर आफत बन गई है। रविवार सुबह से दोपहर तक तेज बारिश से शहर की दो प्रमुख सड़कों पर पस्सियां गिरने से मांडा और पंजतीर्थी से नगरोटा जाने वाला मार्ग बंद हो गया। यातायात पुलिस स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मलबा हटाने का काम कर रही है। शहर के चौथे पुल पर सेना की ओर से अस्थायी पुल बनाने के बाद भी वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार मांडा रोड पर पीर बाबा मजार के पास पस्सियां गिर गईं। प्रशासन ने नगरोटा से मांडा आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इस रोड पर लगातार जगह-जगह पस्सियां गिरती रहीं। मांडा और नगरोटा के पास स्थायी रूप से पुलिस को तैनात किया गया है, ताकि कोई आ-जा न सके। पंजतीर्थी के अटल चौक से नगरोटा की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी जगह-जगह पत्थर और पस्सियां गिरने से रोड बंद कर दिया गया है। इसी रोड पर दो दिन पहले भी भारी भूस्खलन हुआ था।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के एसएसपी फारूक केसर का कहना है कि दोनों ही जगहों पर जगह-जगह पत्थर गिर रहे थे। कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ। पस्सियां टूटकर सड़क पर आ गईं। इस वजह से दोनों मार्ग बंद करने पड़े। शहर के आंबेडकर चौक से नरवाल मार्ग, हरि सिंह पार्क रोड, रूपनगर क्षेत्र में भी सड़कों पर पानी जमा होने से आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed