फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: पुंछ में बारिश से भूस्खलन, छह मकान क्षतिग्रस्त, आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
weather news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पुंछ में मेंढर के संजयोट गांव में वीरवार देर रात भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से छह घर क्षतिग्रस्त हो गए। दो घर जमींदोज हो गए हैं।
हालांकि, जानी नुकसान से बचाव हो गया। प्रदेश में 21 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव होने की चेतावनी विभाग ने जारी की है। भारी बारिश होने की आशंका भी जताई है। विभाग ने इसके लिए आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 115 मिलीमीटर से 215 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह अलर्ट 23 जुलाई तक रहेगा। इस दौरान फ्लैश फ्लड, भूस्खलन, पहाड़ी से पत्थर गिरने और बाढ़ आने की संभावना रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने नदी और नालों के किनारे रहने वाले लोगों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन से भी पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति और बिजली विभाग को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। इसके अलावा एनएचएआई को भी संभावित भूस्खलन वाली जगहों पर जेसीबी समेत आवश्यक मशीनों को तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है, उनमें जम्मू, कठुआ, सांबा, डोडा, रामबन, रियासी, राजोरी और उधमपुर शामिल हैं। इन जिलों में भारी बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना रहेगी। आपदा प्रबंधन विभाग ने नदी और नालों के किनारे बसे और मछुआरों को नदी में न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट मिलने के बाद एनएचएआई ने भूस्खलन संभावित इलाकों में अपनी मशीनरी तैनात कर दी है। नेशनल हाईवे पर उधमपुर से रामबन तक एनएचएआई ने इंजीनियरों, कर्मचारियों और जेसीबी ऑपरेटर्स को अलर्ट पर रहने की सलाह दी है, ताकि किसी भी तरह की आपदा में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे में भूस्खलन संभावित जगहों पर मशीनरी तैनात कर दी गई है और कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed