फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: वादियों में छूटे पसीने, घाटी में जून की गर्मी ने तोड़े रिकाॅर्ड

विज्ञापन
weather news
- श्रीनगर में 48 साल बाद पारा 35.2 डिग्री पहुंचा, सबसे गर्म दिन बीता
विज्ञापन

- काजीगुंड में 37 और कोकरनाग में 20 वर्ष बाद साल का सबसे गर्म दिन बीता

अमित कुमार
जम्मू। कश्मीर में वीरवार को गर्मी ने कई रिकाॅर्ड तोड़े। आमतौर पर ठंडा रहने वाला श्रीनगर वीरवार को 48 साल बाद सबसे गर्म रहा। इसी तरह काजीकुंड 36 और कोकरनाग 20 साल बाद सबसे गर्म रहा। कश्मीर के अन्य कई जिलों में भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर है। जम्मू संभाग के पारे में गिरावट आई है। यहां मानसून करीब आता दिखाई दे रहा है।
श्रीनगर में वीरवार सुबह से ही तपिश बढ़ी हुई थी। दिन भर मौसम साफ रहने से दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि तपती दोपहरी में जाना-आना तो दूर खड़े होना मुश्किल हो रहा था। यहां दिन का पारा सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 35.2 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

-------
श्रीनगर : 1977 में अधिकतम पारा 35.9 डिग्री पहुंचा था
इससे पहले श्रीनगर में 24 जून 1977 को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि पिछले दस सालों में 23 जून 2023 और 3 जून 2018 को 35.0 डिग्री सेल्सियस और 29 जून 1978 को ऑलटाइम अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजीगुंड : 35.7 डिग्री तक गया है पारा
काजीगुंड में वीरवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 27 जून 1988 को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले दस वर्षों के आंकड़ों में यहां 22 जून 2023 को 34.6, 10 जून 2021 को 34.3 और 3 जून 2018 को 34.0 और 26 जून 1988 को आलटाइम 35.7 डिग्री सेल्सियस पारा रहा था।
कोकरनाग : पारा सामान्य से 7.3 डिग्री बढ़ा
कोकरनाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री चढ़कर 33.8 डिग्री रहा। यहां 29 जून 1999 को भी अधिकतम तापमान 33.8 और 25 जून 2005 को 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। पहलगाम में अधिकतम तापमान 29.6, गुलमर्ग में 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में बादलों के साथ खिली रही धूप
जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। जम्मू में दिन में तपिश का अहसास हुआ। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.5 और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में अधिकतम तापमान 30.6, बटोत में 28.2, कटड़ा में 33.1 और भद्रवाह में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

----
योग दिवस में खलल डाल सकती है बारिश
जम्मू कश्मीर में 21 जून से मानसून की बौछार में तेजी आ सकती है। आखिरी सप्ताह में आ रहे मानसून से 22 और 25 जून को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगर मौसम का मूड बिगड़ा तो 21 जून को भी बारिश विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में खलल डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed