फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: बीत रहा दिसंबर माह, अब तक नहीं जल पाया शहर में अलाव

विज्ञापन
weather news
- ठंड से ठिठुर रहे लोग, नहीं दे पाया नगर निगम सुविधा
विज्ञापन

- पारा गिरता जा रहा, बीमारियों का बढ़ रहा ग्राफ, अस्पताल पहुंच रहे लोग
जम्मू। दिसंबर माह बीतने को है, मगर नगर निगम अब तक शहर में अलाव की सुविधा नहीं दे पाया है। इससे लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल रही है। एक तरफ पारा गिरता जा रहा है, तो दूसरी तरफ ठंड बढ़ रही है।
सुबह-शाम लोगों को टाइम पास करना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में शहर के चुनिंदा जगहों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेटाडोर स्टैंड, वार्डों में खुली जगहों में सुविधा मिलनी थी। इससे फायदा यह होना था कि लोग सुबह और शाम आग सेंक कर ठंड से निजात पा सकते थे।
विज्ञापन

नगर निगम ने इस बार तैयारियां दिसंबर माह में शुरू कर दी थी। मगर अब तक आग जलाने के लिए लकड़ी का प्रबंध नहीं हो पाया है। अब नए साल में सुविधा देने का दावा किया जा रहा है। बस स्टैंड में हालत यह है कि लोग ठिठुर कर समय पास कर रहे हैं। आसपास कहीं पर भी अलाव की सुविधा नहीं है। इसी तरह रेलवे स्टेशन पार्किंग के आसपास भी सुविधा नहीं है। मौजूदा समय में सुविधा न होने से लोग सर्दी के कारण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज ज्यादा संख्या में उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। वहीं, तापमान गिरावट के कारण पहले रिकार्ड भी टूट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सुविधा
नगर निगम की ओर से सर्दी शुरू होने ही शहरभर में अलाव की सुविधा दी जाती है। इसमें शहर के बाजारों, सार्वजनिक जगहों को कवर किया जाता है। सुबह और शाम आग जलाई जाती है। इससे आग सेंकते हैं और ठंड से निजात पाते हैं। सबसे ज्यादा लाभ बाहरी राज्यों, फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को मिलती है।


कोट
जल्द ही शहर में सुविधा दी जाएगी। इस पर तैयारी चल रही है। ठंड में लोगों को सुविधा दी जाएगी।
- डॉ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed