फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू संभाग में भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर, दो की मौत

विज्ञापन
weather news
राजोरी में चचेरे भाई-बहन की गई जान, उज्ज दरिया की बाढ़ में फंसे दो लोगों को बचाया, कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा ठप
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
राजोरी/जम्मू। मानसून की पहली ही जोरदार बारिश में जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में नदी-नाले उफान मारने लगे हैं। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा लगातार ठप चल रही है। अखनूर में तेज बारिश के कारण चौकीचौरा, मैरा मैंदरियां के बीच दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बह गया। कठुआ में पस्सियां गिरने से बनी-ढग्गर मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
भारी बारिश की वजह से राजोरी जिले के सियाल सुई मुह इलाके में वीरवार को पशु चराने गए चचेरे भाई-बहन शफकत अहमद (14) और सफीना कोसर (11) की उफनते नाले में डूबने से मौत हो गई। वहीं, कठुआ में उज्ज दरिया में बाढ़ के हालात हैं। दरिया के पानी में फंसे युवकों-बलदेव राज और सुशील कुमार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला। वहीं, डोडा में बीते सोमवार को नहाते समय लोपा नदी में डूबे दुनाड़ी गांव निवासी बशारत हुसैन (32) का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में
आज भी भारी बारिश की चेतावनी

जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। माैसम विभाग के अनुसार, भूस्खलन, बाढ़ और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। कश्मीर संभाग में भी कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कश्मीर में तपिश जारी, जम्मू में पारा गिरा
जम्मू। जम्मू संभाग में मानसून के सक्रिय होने से यहां के पारे में गिरावट आई है, लेकिन कश्मीर में तपिश से राहत नहीं मिल पाई है। वीरवार को कश्मीर में दिनभर मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 32.3 और रात का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 26.6 और गुलमर्ग में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-जम्मू में सुबह बारिश के बाद मौसम खुला रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बनिहाल में दिन का पारा 26.1, बटोत में 24.7, कटड़ा में 28.6 और भद्रवाह में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed