फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: रामबन के करूल में मलबा गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित

विज्ञापन
weather news
माैसम साफ होने पर ही अमरनाथ यात्रा के जत्थे को आगे जाने की दी जाएगी अनुमति
विज्ञापन

रामबन। जिले में मंगलवार दोपहर को तेज बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करूल इलाके में मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई बारिश के बाद रामबन और करूल के बीच तीन जगहों पर मिट्टी धंसने के साथ मार्ग पर कीचड़ आ गया। इलाके में तैनात कर्मियों ने मशीनरी की मदद से तुरंत डाउन (जम्मू जाने वाली) ट्यूब पर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यातायात को दूसरी ट्यूब के जरिए डायवर्ट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि करोल में सड़क पर भूस्खलन के बाद आए मलबे को साफ किया जा रहा है। यातायात पुलिस के एसएसपी हामिद ने कहा कि हाईवे की बहाली का काम जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ वाहनों के खराब होने और नाशरी-दलवास व नाशरी-बनिहाल के बीच मरूग किश्तवाड़ी पत्थर सेक्टर के बीच सिंगल लेन के कारण यातायात की गति धीमी रही।


यातायात विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि बुधवार को मौसम और बेहतर सड़क की स्थिति के बीच ही अमरनाथ यात्रा के जत्थे को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed