फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: प्रदेश में 27-28 को फिर बदलेगा मौसम, कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
weather news
- बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में 27 और 28 अगस्त को मौसम फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार इन दिन में कुछ हिस्सों में भारी बारिश की सूरत में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा है। इस बीच मौसम साफ रहने से प्रदेश में तापमान में वृद्धि हुई है। कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा 31 डिग्री के ऊपर चल रहा है।

जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर मौसम खुला रहा। यहां दिन का तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 73 रहने से उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि देर रात या तड़के हल्की बारिश हो रही है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 30.3, बटोत में 27.1, कटड़ा में 32.8 और भद्रवाह में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा 31.3, पहलगाम में 26.8 और गुलमर्ग में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed