फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू में बरस रहे बदरा, कश्मीर में गर्मी तोड़ रही रिकाॅर्ड

विज्ञापन
weather news
- अगस्त में कुपवाड़ा में चार बाद सबसे अधिक गर्म रहा दिन, श्रीनगर में भी गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा
विज्ञापन




- धुंध से कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित, राजोरी-बुद्धल मार्ग चार घंटे अवरुद्ध



- जम्मू संभाग में आज और 14 से 16 अगस्त तक भारी बारिश के आसार



अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां जम्मू संभाग के कई हिस्सों में इंद्रदेव मेहरबान हैं, तो वहीं कश्मीर में गर्मी नए रिकाॅर्ड बना रही है। कुपवाड़ा में शनिवार को चार साल बाद अगस्त में सबसे अधिक गर्म दिन बीता। श्रीनगर में भी गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश से राहत है।



मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, रविवार और 14 से 16 अगस्त के बीच जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में 18 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसमें जम्मू में रात्रि और तड़के बारिश के अधिक आसार हैं। खराब मौसम की सूरत में संभावित क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा है। शरिवार को पस्सियां गिरने से राजोरी-बुद्धल मार्ग चार घंटे अवरुद्ध रहा। धुंध के कारण सुबह 11 बजे के बाद कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही।
विज्ञापन




कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 23 अगस्त 2023 को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सात अगस्त 2020 को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। पहलगाम में अधिकतम तापमान 29.7, गुलमर्ग में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू जिले के ज्यौड़ियां, आरएस पुरा, शहर सहित कई हिस्सों में बारिश हुई। जम्मू में अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में अधिकतम पारा 30.2, बटोत में 27.4, कटड़ा में 31.5 और भद्रवाह में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला सांबा, रियासी और राजोरी में बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed