{"_id":"666f7ed12be8880d340cef56","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-382143-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में छह साल बाद प्रचंड गर्मी, पारा पहुंचा 43 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में छह साल बाद प्रचंड गर्मी, पारा पहुंचा 43 पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-18 तक जम्मू संभाग में लू जारी रहेगी, 19 से कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश
- कश्मीर के कई जिलों में भी दिन का पारा बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में प्रचंड गर्मी से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को छह साल बाद जम्मू में गर्म दिन बीता। यहां दिन का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मैदानी इलाकों में गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे पहले जम्मू में 5 जून 2017 को अधिकतम तापमान 45.1, 10 जून 2019 को 44.4 डिग्री, 10 जून 2014 को 44.5 और ऑल टाइम 12 जून 1993 को 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 जून तक जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में लू जारी रहेगी। लेकिन 19 जून से कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत लू के थपेड़ों के साथ हुई। दोपहर तक गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाया। शहर की अधिकांश सड़कें दिन के समय सूनी रहींं। लगातार गर्मी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती भी परेशानी बढ़ा रही है। जम्मू में रात में भी तपिश बढ़ी है। यहां न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के अन्य हिस्सों में भी भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 33.3, बटोत में 33.7, कटड़ा में 40.2 और भद्रवाह में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर के मैदानी इलाके भी तप रहे
कश्मीर के मैदानी इलाके भी गर्मी से तप रहे हैं। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 32. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।