फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू में शाम साढ़े 5 बजे छाया अंधेरा तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

विज्ञापन
weather news
- प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि, कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित
विज्ञापन

- कश्मीर में मौसम बदलने से पारा गिरा, ठंडक का अहसास
- आठ जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चार सप्ताह तक 40 डिग्री से ऊपर पारे के बीच प्रचंड गर्मी झेल रहे जम्मूवासियों को बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने राहत दिलाई। जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी धूलभरी आंधी चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में बदलाव आया है। खराब मौसम के बीच कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित रही। कश्मीर में भी बदले मौसम से तापमान गिरने के साथ ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, वीरवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। आठ जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम खुल गया। शाम पांच बजे अचानक काली घटाएं छा गईं और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। साढ़े पांच बजे आसमान में अंधेरा छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। हल्की ओलावृष्टि भी हुई। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। हालांकि दिन के समय लोगों को 41.9 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी झेलनी पड़ी। जम्मू में मंगलवार की रात का तापमान भी सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बुधवार को पुंछ में भी बारिश से राहत मिली है। रियासी में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। राजोरी में मूसलाधार बारिश हुई है। कठुआ के बिलावर, बसोहली, बनी, रामकोट में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। यहां मैदानी इलाकों में देर शाम तक तेज हवाएं चलती रहीं। उधमपुर में दोपहर और शाम को बारिश हुई।
विज्ञापन

बनिहाल में दिन का पारा 23.5, बटोत में 28.9, कटड़ा में 37.4 और भद्रवाह में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में सुबह हल्की बारिश के साथ दिनभर बादल छाए रहे। कश्मीर के कई हिस्सों में ओलावृष्टि हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 22.3, पहलगाम में सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर 19.6, कुपवाड़ा में सामान्य से 12.2 डिग्री गिरकर 15.6 और गुलमर्ग में सामान्य से 7.4 डिग्री गिरकर 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed