फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू में प्रचंड गर्मी ने पिछले साल का रिकाॅर्ड तोड़ा, 42.2 डिग्री पहुंचा पारा, लू की चेतावनी

विज्ञापन
weather news
- दिन के साथ अब तपने लगीं रातें, पहाड़ों पर भी तापमान में उछाल
विज्ञापन

- 28 मई तक राहत के आसार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। जम्मू में सोमवार को दिन का पारा सामान्य से 3.9 चढ़कर 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान ने पिछले साल का रिकाॅर्ड भी तोड़ा। जम्मू में 23 मई 2023 को अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि इससे पहले 28 मई 2020 को अधिकतम तापमान 42.6, 31 मई 2019 को 44.1, 20 मई 2016 को 43.2 और 15 मई 2022 को 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 28 मई तक जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
जम्मू में पिछले पांच दिन से लगातार अधिकतम पारा 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। इससे गर्म हवाएं चलने के साथ जनजीवन प्रभावित है। मैदानी इलाकों में दिन के साथ रातें भी तपने लगी हैं। पहाड़ों पर भी पारे में उछाल आया है। जम्मू में सोमवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक गर्म हवाएं चलने के साथ कई सड़कें सूनी रहीं। भीषण गर्मी से खासतौर पर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हुई। स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार से स्कूलों की समय सारिणी में कटौती कर दी है, लेकिन दोपहर को छुट्टी होने पर विद्यार्थी भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बनिहाल में दिन का तापमान 28.4, बटोत में 29.1, कटड़ा में 37.6 और भद्रवाह में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में निरंतर मौसम में बदलाव से पारे में अधिक उछाल नहीं आया है। लेकिन अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 28.5 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 25.2 और न्यूनतम तापमान 6.5 और गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
जम्मू में बीते छह दिन का
अधिकतम पारा (डिग्री से. में)
20 मई 42.2
19 मई 41.5
18 मई 41.6
17 मई 41.3
16 मई 40.2
15 मई 39.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed