फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू में फिर 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी ने तीखे किए तेवर

विज्ञापन
weather news
- 18 और 19 मई को कुछ हिस्सों में बारिश से मिल सकती है राहत
विज्ञापन

- जम्मू-कश्मीर के सभी स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। जम्मू सहित संभाग के कई हिस्सों में दिन में सूर्य देव प्रचंड रहे। जम्मू में बुधवार को दिन का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। बीते सप्ताह भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस में आसपास पहुंच गया था, लेकिन बीच में बारिश के बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई थी। अब दोबारा प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है, हालांकि रात में अभी ठंडक बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 और 19 मई को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें कश्मीर अधिक प्रभावित होगा।

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को गर्मी ने पसीने छुड़ाए। पारा चढ़ने से जनजीवन पर भी असर दिख रहा है। दिन के समय बाजारों से खरीदारों की भीड़ कम हुई है और लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को बाहर निकल रहे हैं। लगातार मौसम साफ रहने से आगामी दिनों में गर्म हवाएं चलने की आशंका है। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 39.3 और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 28.4, बटोत में 28.3, कटड़ा में 35.8 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.85 डिग्री चढ़कर 28.7 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 4.6 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed