{"_id":"66400c377bbeda63760306a8","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-358491-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार, भूस्खलन से बाधित हो सकता है हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार, भूस्खलन से बाधित हो सकता है हाईवे
Sun, 12 May 2024 05:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:54 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग संभावित क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ों पत्थर गिरने से बाधित हो सकता है।
विज्ञापन
जम्मू शहर
- फोटो : अभिषेक बड़ू
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से पारे में फिर उछाल आया है, लेकिन कई इलाकों में बारिश के बाद अधिक गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग संभावित क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ों पत्थर गिरने से बाधित हो सकता है। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। सोमवार को भी मौसम में कुछ बदलाव रहेगा, लेकिन इसका अधिक प्रभाव नहीं होगा। इसी दिन श्रीनगर संसदीय सीट पर मतदान होना है।
विज्ञापन
इसके अलावा 19 और 20 मई को भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस अवधि के दौरान लोगों को डल झील में वोटिंग और शिकारा में सैर से परहेज करने के लिए कहा गया है। जम्मू में शनिवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तेज धूप में गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन दिन का पारा सामान्य से 2.4 डिग्री गिरकर 34.5 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिन भर कई इलाकों में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के अन्य हिस्सों में भी मौसम खुला रहा। बनिहाल में अधिकतम तापमान 27.0, बटोत में 25.7, कटड़ा में 31.0 और भद्रवाह में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य इलाकों में भी दिनभर मौसम साफ रहने से धूप खिली रही। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री चढ़कर 25.9 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम 6.7, गुलमर्ग में अधिकतम 15.5 और न्यूनतम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन