फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू संभाग में गर्मी ने पकड़ा जोर नौ तक मौसम साफ, चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
weather news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने से लगभग सभी जिलों में पारे में उछाल आया है। कश्मीर में अभी मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन जम्मू समेत संभाग के अन्य हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ा है। कई जिलों में तीस डिग्री से ऊपर तापमान चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार नौ अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा, जिससे पारे में बढ़ोतरी होगी।

जम्मू में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 32.5 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 22.6, बटोत में 22.7, कटड़ा में 29.6 और भद्रवाह में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम को ठंडी हवाएं चलीं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 20.4 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 14.6 और गुलमर्ग में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.0 और लेह में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed