फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: आज से फिर बिगड़ेगा मौसम, 31 तक बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
weather news
जम्मू-श्रीनगर हाईवे सहित पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा, ओलावृष्टि भी हो सकती है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में चढ़ते पारे से आगामी दिनों में राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 मार्च तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित होगा। 27 से 30 मार्च को कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 30 मार्च को यात्रियों और पर्यटकों को यात्रा एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है। किसानों को भी खेतों से जुड़ी गतिविधियां रोकने के लिए कहा है। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है।

कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार को श्रीनगर समेत अधिकांश हिस्सों में दोपहर बाद हल्के बादल छा गए। मौसम के लगातार साफ रहने से कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 21.4 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 18.8 और गुलमर्ग में सामान्य से 7.6 डिग्री चढ़कर 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू में हल्के बादल छाए रहे। यहां दिन का पारा 28.5 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 23.7, बटोत में 22.2, कटड़ा में 27.2 और भद्रवाह में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed