{"_id":"65ece06eefca7f14e20af1d4","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-318914-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश में चढ़ा पारा, धूप खिलने से जम्मू में दिन में तपिश का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश में चढ़ा पारा, धूप खिलने से जम्मू में दिन में तपिश का अहसास
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर में कल से फिर बिगड़ेगा मौसम, कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार साफ रहने के बाद पारे में उछाल आया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू में शनिवार को दिन में तपिश का अहसास हुआ और यहां पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 26.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 14 मार्च को फिर मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
आगामी मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को हिमस्खलन संभावित और फिसलन वाले पहाड़ी इलाकों में आवाजाही न करने की सलाह दी गई है। किसानों को भी इस अवधि में कृषि संबंधी कार्यों को रोकने को कहा गया है। इसी बीच शनिवार को कटड़ा में दिन का तापमान 24.2, भद्रवाह में 21.5, बनिहाल में 17.6, बटोत में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 17.6, पहलगाम में 15.0 और गुलमर्ग में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में अभी ठंडक का अहसास कायम है। यहां कई जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
कहां कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
लेह -8.6
पहलगाम -3.5
गुलमर्ग -6.0
श्रीनगर -0.2
काजीगुंड 0.4
कोकरनाग 1.3
भद्रवाह 2.0
बनिहाल 5.8
बटोत 6.2
कटड़ा 9.8
जम्मू 10.4