फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू संभाग के तीन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
weather news
- राजोरी, उधमपुर और कठुआ रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित, बाढ़-भूस्खलन का खतरा
विज्ञापन

- कश्मीर में तपिश से राहत नहीं, श्रीनगर में पारा 34 डिग्री के पार चल रहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के माैसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जम्मू संभाग में जहां लगातार बारिश हो रही है, वहीं कश्मीर में माैसम साफ रहने से पारे में उछाल आया है। हालांकि बुधवार को प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले चौबीस घंटे में राजोरी, उधमपुर, कठुआ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बाढ़ और भूस्खलन का खतरा रहेगा। बुधवार को जम्मू में बादल छाए रहे। यहां दिन का पारा 33.1 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.2, बटोत में 26.3, कटड़ा में 29.1 और भद्रवाह में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में धुंध के कारण चाॅपर सेवा लगातार बाधित चल रही है।

कश्मीर में पसीने छूट रहे हैं। यहां अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो लगातार जम्मू से ऊपर चल रहा है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.1 और गुलमर्ग में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed