फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: फरवरी-मार्च में मौसम मेहरबान, फिर भी प्रदेश में सामान्य से कम बरसा पानी

विज्ञापन
weather news
- शुष्क मौसम का कश्मीर में अधिक प्रभाव, माइनस 39.79 फीसदी से कम बारिश हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में फरवरी और मार्च में इंद्रदेव मेहरबान रहे। बावजूद इसके पानी की कमी बनी हुई है। इस साल प्रदेश के सभी बीस जिलों में अब तक हुई बारिश के बावजूद कश्मीर संभाग में औसतन माइनस 39.79 फीसदी और जम्मू संभाग में माइनस 28.02 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। इससे कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित है।
कुलगाम में जनवरी से मार्च के मध्य तक सामान्य 358.3 मिलीमीटर बारिश की तुलना में माइनस 59.81 फीसदी की कमी के साथ 144 मिलीमीटर बारिश हुई है। बडगाम में सामान्य से 183.7 मिलीमीटर की तुलना में माइनस 52.85 प्रतिशत की कटौती के साथ 86.6, श्रीनगर में सामान्य 238.7 मिमी. की तुलना में माइनस 50.27 प्रतिशत की कटौती से 118.7 मिमी. और शोपियां में सामान्य से 164.2 मिमी. की तुलना में माइनस 50.06 प्रतिशत की कमी से 82 मिलीमीटर ही बारिश हुई है।
विज्ञापन

इसी तरह जम्मू संभाग के डोडा में सामान्य 345.9 की तुलना में माइनस 49.95 प्रतिशत की कमी के साथ 173.1 मिमी., कठुआ में सामान्य से 227.4 मिमी. की तुलना में माइनस 48.72 की कटौती से 116.6 मिमी. और किश्तवाड़ में सामान्य 371.8 मिमी. की तुलना में माइनस 35.58 प्रतिशत की कटौती से 239.5 मिमी. बारिश हुई है। संभाग के अन्य जिलों में लगभग ठीक बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मौसम में सुधार, बारिश-बर्फबारी रुकी, कई मार्ग अब भी बंद
17 से 25 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार, चढ़ेगा पारा

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी रुकने के साथ मौसम में सुधार हुआ है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में अब भी कई मार्ग बंद हैं। आगामी मौसम के साफ रहने से दिन के पारे में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, अगले 17 से 25 मार्च तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा। इससे जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ेगी। रविवार को प्रदेश में दिन भर धूप खिली रही।

जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रात में ठंडक कायम है। कश्मीर घाटी में रविवार को चार दिन बाद धूप खिली। बर्फबारी के चलते ऊपरी इलाकों में कई संपर्क मार्ग और मुख्य सड़के प्रभावित हैं। बांदीपोरा-गुरेज रोड, कुपवाड़ा-करनाह, श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग, कोकरनाग-किश्तवाड़ रोड, मुगल रोड सहित अन्य मार्ग यातायात के लिए बंद हैं।

यातायात विभाग ने यात्रियों, पर्यटकों को एडवाइजरी के तहत यात्रा शुरू करने की सलाह दी है। श्रीनगर में रविवार को दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 12.2 और न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.2 और गुलमर्ग में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर साफ मौसम के बीच अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में दिन का पारा 13.1, बनिहाल में 12.6, कटड़ा में 24.2 और भद्रवाह में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

--------

स्थान न्यूनतम तापमान

लेह माइनस 4.5

गुलमर्ग माइनस 3.0

पहलगाम माइनस 0.2

बनिहाल 2.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed