फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में अब तक सीजनल मानसून कमजोर

विज्ञापन
weather news
- प्रदेश के बीस में से 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश
विज्ञापन


- आठ जिलों में 50 से 80 प्रतिशत तक कम पानी बरसा

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अब तक मानसून कमजोर रहा है। प्रदेश के बीस में 18 जिलों में जून से अगस्त के बीच सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें आठ जिलों में 50 से 85 प्रतिशत तक कम बारिश हुई। जम्मू व सांबा जिले में सामान्य से थोड़ी अधिक बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ इस बदलाव के लिए जलवायु परिवर्तन के साथ अन्य कारणों को मानते हैं। पूरे प्रदेश में औसतन 35 प्रतिशत की गिरावट के साथ सामान्य 442 मिलीमीटर की तुलना में 288 मिमी बारिश हुई है।

जम्मू-कश्मीर में सामान्य तौर पर 15 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहता है। जुलाई के सूखे के बाद अगस्त के बीच कुछ समय के लिए बारिश हुई है, लेकिन यह सामान्य से कम है। इसमें सबसे कम शोपियां जिले में 85 प्रतिशत की गिरावट के साथ सामान्य 232 मिलीमीटर की तुलना में सिर्फ 34.5 मिमी ही बारिश हुई है। पुंछ में 78 प्रतिशत की गिरावट के साथ सामान्य 546 मिमी की तुलना में 120 मिमी ही बारिश हुई है। कश्मीर संभाग के कुलगाम में 73 प्रतिशत की गिरावट से सामान्य 255 मिमी की तुलना में 69 मिमी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डाॅ. मुख्तियार अहमद के अनुसार, इस साल मानसून देरी से सक्रिय हुआ है, जिससे उम्मीद है कि आगामी दिनों में अभी बारिश हो सकती है। जलवायु परिवर्तन के साथ अन्य कारण मौसम में बदलाव का कारण रहते हैं।
विज्ञापन


-----------

जिला सामान्य बारिश मिमी सीजनल बारिश (जून से अगस्त तक) गिरावट (प्रतिशत)

अनंतनाग 250.8 112.0 55

बडगाम 164.0 72 56

बांजीपोरा 178.2 57.2 68

बारामुला 172.1 142.2 17

डोडा 338.8 182.8 46

गांदरबल 210.3 140.5 33

कठुआ 1027 778.6 24

किश्तवाड़ 338.8 124 63

कुपवाड़ा 209.8 101.9 51

पुलवामा 155.8 125.9 19

राजोरी 563 471 16

रामबन 324.2 200.7 38

रियासी 1319.9 671.9 49

श्रीनगर 192.4 113 41

उधमपुर 815.7 669.4 18

-----

लद्दाख में सामान्य से अधिक पानी बरसा

कारगिल में सामान्य 6.8 मिलीमीटर की तुलना में 65 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11.2 मिमी और लद्दाख में सामान्य 19.1 मिमी की तुलना में 35 प्रतिशत की वृद्धि से 25.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसी तरह जम्मू में एक प्रतिशत की वृद्धि से सामान्य 795.4 मिमी की तुलना में 804.5 मिमी और सांबा में 18 प्रतिशत की वृद्धि से 650.9 मिमी की तुलना में 766.5 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed