{"_id":"942e8a9f80fad1a33993fb5176c2b3b0","slug":"weather-news-high-temp-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसाने लगी तपिश, निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसाने लगी तपिश, निकलना हुआ मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 06 May 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चटक धूप निकलने के चलते जम्मू में पारा 36.8 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार सुबह से ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। दिन में बाजार से खरीदारों की भीड़ गायब है। चढ़ते पारे में इंसानों के साथ जीव जंतु भी बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, रात के तापमान में थोड़ी राहत है और बीती रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर भी तपने लगा है। यहां मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी पारे ने सामान्य से पांच डिग्री उछाल लेते हुए 23.9 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटल स्थल गुलमर्ग में पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम 5.2, कारगिल में अधिकतम 19.2 और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।