फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather: Kashmir in the grip of fog, orange alert today

Weather : कोहरे की चपेट में धरती का स्वर्ग, कश्मीर में आज ऑरेंज अलर्ट; भारी बर्फबारी के आसार

Sun, 05 Jan 2025 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 01:54 AM IST
सार

कश्मीर में शनिवार को कई हिस्सों में घना कोहरा पड़ने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में रातभर कोहरे के बाद सुबह धूप खिली।

विज्ञापन
Weather: Kashmir in the grip of fog, orange alert today
कश्मीर में ठंड प्रचंड हो गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्फबारी के बाद प्रदेश में अब कोहरे की मार पड़ रही है। कश्मीर में शनिवार को कई हिस्सों में घना कोहरा पड़ने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में रातभर कोहरे के बाद सुबह धूप खिली। कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने रविवार को जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। कोहरे की वजह से श्रीनगर से उड़ानों के संचालन में भी देरी हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्यम से भारी बर्फबारी के आसार हैं। इसके मद्देनजर अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए कहा है। जिला प्रशासन ने जनता की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। इस बीच कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


घाटी में सबसे ठंडा काजीगुंड
श्रीनगर में शुक्रवार रात का तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछली रात यहां तापमान माइनस 2.2 डिग्री था। वहीं, दिन का तापमान 1.2 रहा। जम्मू में अधिकत्म तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कितना न्यूनतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)

  • श्रीनगर माइनस 1.6
  • जम्मू 8.7
  • गुलमर्ग माइनस 2.2
  • पहलगाम में माइनस 2.6
  • काजीगुंड माइनस 6.6
  • कोनीबल (पांपोर) माइनस 2
  • कुपवाड़ा माइनस 2.2
  • कोकरनाग माइनस 5.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed