{"_id":"601c4f418ebc3e27e9722974","slug":"weather-jammu-news-jmu2284203166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी के साथ सर्दी में हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी के साथ सर्दी में हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र में वीरवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। साथ में बूंदाबांदी हुई। इस कारण सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। पहाड़ी इलाके में गत दिनों हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। वीरवार सुबह से ही बादलों के साथ शीतलहर का दौर जारी रहा। इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। मैदानी इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे थे। दो पहिया वाहन चालक गर्म कपड़े पहन कर मोटरसाइकिल चला रहे थे। सर्दी के चलते बाजारों में रौनक भी काफी कम हो गई थी और मंदी का दौर जारी रहा। संवाद
--------------
मौसम ने फिर बदली करबट
ठिठुरन बढ़ी, फसल को फिलहाल कोई हानि नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। बीते दो दिन से मौसम के बदले मिजाज से एक बार जनजीवन असत व्यस्त होना शुरू हो गया है। ठिठुरन में बढ़ोतरी होने से फिर से लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया। हालांकि दो रोज पहले अलाव से छुटकारा जरूर मिल चुका था।
करीब पांच दिन तक खिली धूप से राहत मिलने के बाद बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम ने अपना मिजाज बदल कर एक बार से लोगों को ठिठुरन का अहसास दिलाया। हालांकि बुधवार को हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड से लोगों को राहत ही मिल रही थी, मगर वीरवार को यह राहत ठिठुरन में तब्दील होने के बाद एक बार फिर लोगों को अलाप का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया। वहीं बीते दो दिन से जारी मौसम के इस बिगड़े मिजाज से फिलहाल किसी भी फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है जो बड़ी राहत की बात है। मगर किसानों के अनुसार बिगड़ैल मौसम ने अगर बारिश का रूप धारण कर लिया तो खासतौर से गेहूं फसल पर इसका विपरीत असर जरूर पड़ेगा।