{"_id":"5d5b02948ebc3e89e5668b8f","slug":"weather-jammu-news-jmu191596925","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारे में गिरावट, उमस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारे में गिरावट, उमस बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पिछले कुछ दिनों से जम्मू और आसपास के इलाकों में निरंतर हो रही बारिश से मौसम में बदलाव आया है। प्रात और रात के मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। दिन में तपिश में भी कमी आई है। घाटी में भी पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन सुबह पारे में कमी का अहसास भी हुआ। दोपहर को तपिश से थोड़ी राहत रही, लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 76 रहने से उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि पंखों और दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरणों के सामने तपिश धीमी पड़ रही है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री गिरकर 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पिछले चौबीस घंटे में 33.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।