{"_id":"663f244b9ae051111401e20c","slug":"weather-jammu-kashmir-jammu-news-c-10-jam1008-357663-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कई जगह बारिश, धूल भरी आंधी, तेज हवाओं से उत्तरी कश्मीर में संपत्ति को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कई जगह बारिश, धूल भरी आंधी, तेज हवाओं से उत्तरी कश्मीर में संपत्ति को नुकसान
विज्ञापन
श्रीनगर/जम्मू। पिछले कुछ दिनों की तेज गर्मी झेल रहे जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज से राहत मिली। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से पारे में गिरावट में आई है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। उत्तरी कश्मीर में तेज हवाओं से कई घरों को नुकसान की सूचना है। वहीं, श्रीनगर में तेज हवा के साथ उड़कर आई टीन लगने से करीरी निवासी नसीमा बेगम (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। नसीमा के नाक पर चोट पहुंची है। उन्हें इलाज के लिए एसएमएचएस श्रीनगर में भर्ती कराया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 मई के बीच कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं चलने के आसार हैं। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की आशंका है।
राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई अन्य इलाकों में शुक्रवार की दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई। उत्तरी कश्मीर और अन्य कई इलाकों में तेज हवाएं चलने से बिजली ढांचा प्रभावित हुआ। बारामुला जिले सहित उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में कुछ संपत्ति को नुकसान होने की सूचना है। श्रीनगर में दिन का पारा 23.5 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम 7.1 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के राजोरी के पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई है। उधमपुर के चिनैनी में तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जम्मू में दोपहर को धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलीं। इस बीच कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, लेकिन शाम को मौसम खुल गया था। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 34.2 और न्यूनतम 25.0, बनिहाल में अधिकतम 25.4, बटोत में 25.7, कटड़ा में 30.1 और भद्रवाह में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने खराब मौसम की सूरत में किसानों को 11 और 12 मई के दौरान कृषि कार्यों को स्थगित करने की सलाह दी है।