{"_id":"65bad3e14c2dc52adb0770b4","slug":"weather-jammu-kashmir-jammu-news-c-10-jam1008-293473-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर में बारिश -बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित\nगुलमर्ग के मट्टन में फंसे 7 स्कीयर्स को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर में बारिश -बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित गुलमर्ग के मट्टन में फंसे 7 स्कीयर्स को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नत्थाटॉप, पटनीटॉप, जुगधार, स्योजधार, शिवगढ़, लद्दाधार में इस साल की पहली बर्फबारी ,डोडा-पुंछ समेत छह जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग के पट्टन में सात स्कीयर्स बर्फबारी में रात भर फंसे रहे। सुबह उन्हें सेना और पुलिस की टीम ने सुरिक्षत निकाल कर कैंप तक पहुंचाया। कुलगाम के हम्पथरी डीके मराग में फंसी गर्भवती को पुलिस ने अस्पताल में पहुंचाकर राहत दी। वहीं, जम्मू में तड़के बारिश के बाद दोपहर में धूप खिली लेकिन सर्द हवा ने कंपकंपी से राहत नहीं दी। मौसम अभी कुछ दिन और खराब रह सकता है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 24 घंटे में डोडा, पुंछ,गांदरबल, बारामुला, बांदीपोरा व कुपवाड़ा जिलों में भूस्खलन की आशंका जताई है।
जम्मू संभाग के नत्थाटॉप (एक फुट तक), पटनीटॉप, जुगधार, स्योजधार, शिवगढ़, लद्दाधार में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। माता वैष्णो देवी स्थित त्रिकुट पर्वत की चोटियों पर दो से तीन इंच, किश्तवाड़ के सिंथनटॉप, मर्गनटॉप, बाड़वन, मढ़वा, मचैल, गंधारी और बोंझवा में भी आधा से एक फुट तक हिमपात हुआ है। डोडा के देसा, गुंदना, कोटी के ऊपरी इलाकों सहित भद्रवाह के कैलाश पर्वत, आशापति ग्लेशियर, कंसर गांव, बोमंथला आदि इलाकों में छह इंच तक बर्फ गिरी है। बिलावर के मंदार और आसपास सटे पहाड़ी इलाकों में एक फुट तक बर्फ गिरी है। इससे यहां तापमान माइनस दो डिग्री तक पहुंच गया है। राजोरी जिले के भी पीर पंजाल, बुद्धल, कोटरंका, दरहाल, थन्नामंडी में मंगलवार रात से बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। कई ऊंचाई वाले गांवों में 6 से 8 इंच तक हिमपात हुआ है।
उधर कश्मीर घाटी के पर्वतीय इलाकों में ताजा हिमपात हुआ, जबकि कुछ मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में मंगलवार रात भर हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी हुई जो बुधवार को भी जारी रही। अनंतनाग जिले के कोकरनाग, कुपवाड़ा के हंदवाड़ा और बांदीपोरा जिले के गुरेज में भी बर्फबारी दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला अक्ष सहित जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भी हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -
चार तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, चार फरवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। वीरवार को भी प्रदेश में कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है। कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में भारी बर्फबारी हो सकती है।
-- -- --
चिल्ले कला खत्म, अब 20
दिन के लिए चिल्ले खुर्द
बुधवार को 40 दिन के चिल्ले कलां समाप्ति के साथ कश्मीर घाटी में 20 दिन के लिए चिल्ले खुर्द (छोटी ठंड) का दौर शुरू हो गया है। इस अवधि के दौरान बारिश और बर्फबारी की अधिक संभावना रहती है। इसी बीच कश्मीर घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ है।
-- -- -
कहां कितना न्यूनतम
पारा (डिग्री सेल्सियस में)
गुलमर्ग -3.2
कोकरनाग -0.2
पहलगाम 0.1
काजीगुंड 0.4
कुपवाड़ा 1.3
श्रीनगर 2.2
जम्मू 10.9
......................................................
रात भर फंसे रहे स्कीयर्स
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बारामुला जिले के पट्टन इलाके में बर्फबारी में फंसे 7 स्कीयरों के एक दल को बचा लिया गया। इनमें स्विट्जरलैंड के भी दो नागरिक थे। बताया जाता है कि मंगलवार को दिन में हेली सर्विस से यह दल वहां पहुंचा था। बाद में मौसम बिगड़ने पर इन्हें वापस लेने हेलीकॉप्टर नहीं जा सका और यह दल रात भर फंसा रहा। किसी तरह यहं संदेश पुलिस और सेना की बनाल चौकी तक पहुंचा। बचाव दल ने स्कीयरों के साथ संपर्क किया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे बचाव अभियान शुरू कर सभी को सुरक्षित निकाला गया।
....................................................................
गर्भवती को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
कुलगाम पुलिस ने बर्फबारी वाले दूरदराज इलाके हम्पथरी डीके मराग में फंसी गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। स्थानीय निवासी शकूर अहमद मलिक ने पुलिस को पत्नी के लेबर पेन के बारे में सूचना दी। पुलिस टीम ने तुरंत पमहिला को डीके मराग के अस्पताल में पहुंचा दिया।