{"_id":"6449904447a014f2e8001d84","slug":"weather-jammu-kashmir-jammu-news-c-10-jam1006-102524-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मौसम ने ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मौसम ने ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं गिरे ओले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 अप्रैल मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार, कश्मीर रहेगा अधिक प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार को एक बार फिर से मौसम बदल गया। इस दौरान कठुआ के बिलावर के ऊपरी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कई जगह आंधी-तूफान से फसलों और अन्य का नुकसान हुआ है। पुंछ में भी बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मेंढर इलाके में पेड़ गिरने से एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उधर, कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भी दोपहर बाद से हल्की बारिश जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित होगा। इसका असर जम्मू संभाग में भी दिखेगा।
मौसम के बदले मिजाज से अधिकांश इलाकों में दिन के पारे में सामान्य से 1 से 4 डिग्री तक गिरावट आई है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम से हुई। दोपहर के समय गर्मी ने तेवर दिखाए। लेकिन शाम में अचानक बादलों ने डेरा डाल लिया और हवा चलनी शुरू हो गई। इससे लोगों को तपिश से राहत मिली। देर रात तक बादल छाए हुए थे। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री गिरकर 34.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 23.0, बटोत में 21.9, कटड़ा में 30.0 और भद्रवाह में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री गिरकर 20.8, पहलगाम में 19.6 और गुलमर्ग में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।