फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में आज बारिश, बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
weather jammu kashmir
जम्मू। प्रदेश में शनिवार को मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 23 जनवरी को कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। जम्मू संभाग के भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय सहित हवाएं सेवाएं प्रभावित हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने से ठिठुरन फिर बढ़ी। कश्मीर के सभी जिलों में रात्रि का तापमान सामान्य से कई डिग्री गिरकर शून्य से नीचे चल रहा है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया, मगर दिनभर हल्की धूप के साथ बादल भी छाए रहे। इससे ठिठुरन में इजाफा हुआ है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए दिन में ही बाहर निकल रहे हैं। सुबह और शाम के समय ठंड का जोर जारी है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 17.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 17.6, बटोत में 14.5, कटड़ा में 18.9 और भद्रवाह में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन के तापमान में सुधार हुआ है। श्रीनगर की डल झील के अलावा घाटी के अन्य जलस्थल जमे हुए हैं। सभी जिलों में रात्रि में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में दिन का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में रात के साथ दिन के तापमान गिरा है। इस पर्वतीय क्षेत्र में कई इलाकों में पाइपों में पानी जम जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। कारगिल में दिन का तापमान भी माइनस 4.2डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लेह में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 17.8
लेह माइनस 11.4
पहलगाम माइनस 7.0
काजीकुंड माइनस 6.2
गुलमर्ग माइनस 6.0
श्रीनगर माइनस 6.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed