फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

आज से 21 अगस्त तक कई हिस्सों में बारिश के आसार

विज्ञापन
weather
जम्मू। जम्मू संभाग में मानसून के सक्रिय होने के साथ अगले कई दिन तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 से 21 अगस्त तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। जम्मू में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। संभाग के कई अन्य जिलों में भी तपिश से राहत मिली है। लेकिन उमस बरकरार है।
विज्ञापन

जम्मू में रविवार बीती रात से सोमवार तड़के तक रुक रुक कर बारिश जारी रही। यहां 14.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 32.1 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 45.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 31.4, बटोत में 28.0 और भद्रवाह में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में लेह न्यूनतम तापमान 13.1 और गुलमर्ग 14.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर में रिकार्ड पारा 35.7 डिग्री तक पहुंचा
कश्मीर में मानसून के बीच रिकॉर्ड तपिश जारी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का गर्म दिन था। इसी तरह कुपवाड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। काजीकुंड में दिन का तापमान 31.9, पहलगाम में 30.4, कोकरनाग में 32.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed