फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather is not favorable, saffron cultivation destroyed in kathua jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीरः मौसम की बेरुखी से केसर बीमार, खेती ने तोड़ा दम तो किसानों ने पीछे खींचे हाथ

Sat, 16 Nov 2019 04:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Nov 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
weather is not favorable, saffron cultivation destroyed in kathua jammu and kashmir
केसर

केसर की खेती ने कठुआ जिले में दम तोड़ दिया है। छह वर्ष पहले ट्रायल के तौर पर बनी और डुग्गन ब्लॉक के 14 सर्कल में इसकी खेती शुरू की गई थी लेकिन मुफीद मौसम न मिलने से किसान पीछे हट गए हैं।

विज्ञापन


ट्रायल के पहले ही साल किसानों को सफलता मिली थी। कृषि विभाग ने भी 12 क्विंटल बीज किसानों में निशुल्क वितरित किए थे। वहीं अगले वर्ष 18 क्विंटल बीज बांटे गए थे लेकिन मुफीद मौसम न मिलने से किसानों की मेहनत धरी की धरी रह गई। ऐसे में पिछले तीन सालों से इलाके में केसर की खेती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

 
केसर की खेती से जुड़े किसानों ने बताया कि उनके इलाके में कुछ साल पहले विभाग द्वारा किसानों को इस खेती के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया था। पहले साल परिणाम अच्छे रहे जिसे देखते हुए और भी कई किसान इस तरफ आकर्षित हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दूसरे वर्ष में केसर के बल्ब पहले वर्ष से भी कम हुए और किसानों की मेहनत व्यर्थ हो गई। तीसरे साल तो हालत इससे भी बदतर हो गए। ऐसे में पिछले तीन सालों में केसर की खेती ने पूरी तरह दम तोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed