फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather in jammu kashmir

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में 11 से 15 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
weather in jammu kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम बदलने के आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 से 12 अप्रैल को प्रदेश के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे आगे 13 से 15 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ कुछ हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि, बादल गरजने और बर्फबारी हो सकती है। 16 और 17 अप्रैल को भी मौसम में बदलाव रहेगा। इस अवधि में किसानों को कृषि संबंधी गतिविधियां निलंबित करने को कहा गया है। खराब मौसम में 14 से 15 अप्रैल को कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित होने के साथ संभावित पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिर सकते हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से दिन का पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। दोपहर को गर्मी का अधिक अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 33.0 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गर्मी के बावजूद तड़के और रात में ठंडक कायम है। बनिहाल में दिन का तापमान 23.8, बटोत में 23.8, कटड़ा में 27.5, भद्रवाह में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में ठंडक के बीच न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से अधिकांश जिलों में दिन के पारे में उछाल आया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 23.7 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 20.0 और न्यूनतम माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 14.0 और न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed