फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather improves in kashmir

घाटी में फिलहाल बाढ़ का खतरा टला, मौसम सुधरा

Sat, 27 Jun 2015 01:12 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
weather improves in kashmir

कश्मीर घाटी में दो दिन बाद शुक्रवार को मौसम में सुधार होने से बाढ़ का

विज्ञापन
खतरा टल गया है। हालांकि, झेलम का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान के पास है। लेकिन, पिछले 24 घंटों में लगातार जलस्तर के घटने से राहत है। उधर, जम्मू में मौसम साफ रहने से तपिश ने फिर जोर पकड़ लिया है।

इस बीच, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के पास भारी जाम से श्रीनगर से जम्मू के लिए छोड़े गए वाहन घंटों देरी से गंतव्य तक पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी और मध्य कश्मीर में नदी नालों का जलस्तर घटा है। लेकिन, उत्तरी कश्मीर में अभी जलस्तर ज्यादा चल रहा है।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर मीर जावेद जाफर ने बताया कि जिस तरह से झेलम का जलस्तर संगम और राम मुंशीबाग में घटना शुरू हुआ है उससे बाढ़ का खतरा कम हो रहा है। शुक्रवार रात तक जलस्तर और गिर जाएगा। इसके चलते लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार 29 जून तक मौसम में सुधार रहेगा। इसके बाद हलकी बूंदाबांदी की संभावना है।

इन इलाकों में भी आ गया था बाढ़ का पानी

weather improves in kashmir

श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिन से मूसलाधार बारिश से अनंतनाग जिले में नई बस्ती, टाकिया बेहरामपुर, शमसीपुरा आदि इलाकों में बाढ़ का पानी भर आया था। जम्मू में मौसम साफ रहने से दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है।

लेह में अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम 9.7, पहलगाम में अधिकतम 22.1, न्यूनतम 7.6, गुलमर्ग में न्यूनतम 4.4, कारगिल में अधिकतम 21.0, न्यूनतम 9.2 और कटड़ा में अधिकतम 33.2, न्यूनतम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

26 जून शाम 6 बजे झेलम नदी का जलस्तर
संगम में 21.65 फ़ीट (बाढ़ की घोषणा 21 फीट और खतरे का निशान 23 फीट)
राम मुंशीबाग में 20.65 फीट (बाढ़ की घोषणा 18 फीट और खतरे का निशान 19 फीट)
अशम में 14.41 फीट (बाढ़ की घोषणा 14 फीट और खतरे का निशान 15 फीट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed