{"_id":"6a2730594d67dad0340906a6","slug":"weather-heat-wave-yellow-alert-jammu-news-c-10-jmu1062-933299-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तपिश के बीच 12 तक लू करेगी परेशान, यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तपिश के बीच 12 तक लू करेगी परेशान, यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बीते तीन दिन से लगातार जम्मू व आसपास क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी तेवर दिखा रही है। सोमवार को भी पारा 40.7 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जून तक लू चलने की संभावना है। सुबह 10 से शाम छह बजे तक भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हुए। बाजारों व मुख्य सड़कों में सन्नाटा रहा और यातायात का दबाव कम दिखा। न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को मौसम आंशिक तौर पर साफ बना रह सकता है।
तपने लगी ठंडक दिलाने वाली घाटी
भीषण गर्मी के कारण ठंडक का अहसास दिलाने वाली घाटी भी तपने लगी है। स्थानीय सहित पर्यटक सूर्य की तपिश से झुलस रहे हैं। हालांकि शाम को ठंडी हवाएं राहत दे रही हैं। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में श्रीनगर व आसपास जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बारिश होने से तापमान में कमी आने की संभावना है।
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद के अनुसार मैदानी जिलों में प्रचंड गर्मी से घाटी भी प्रभावित हुई है। पर्यटन सीजन होने के कारण उम्मीद है कि बारिश रौनक को और बढ़ा देगी। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.3 व न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में 21.0 व 6.5, कुपवाड़ा में 28 व 9.2, बनिहाल में 30.5 व 13.7 और पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.9 व न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एक सप्ताह में कई जिलों में दो डिग्री तक गिरा था पारा
एक से सात जून तक कश्मीर के कई जिलों में तापमान में कमी आई थी। एक जून को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31 था तो तीन से सात जून तक 28 डिग्री रहा। गुलमर्ग में एक जून को 18 डिग्री और सात जून तक घटकर 16 डिग्री रहा। कुपवाड़ा में 31 से 27, पहलगाम में 24 से 22 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई थी।