फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather forecast jammu kashmir Mother and daughter were washed away in Rajori Jammu

बारिश का कहर: राजोरी में मां-बेटी को बहा ले गया सैलाब, टोट-भमाग मार्ग का बड़ा हिस्सा भी बहा

Fri, 01 Oct 2021 10:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 10:09 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह चिट्टियां-री से करीब 35 किलोमीटर दूर नौशेरा टीसीपी से मां का शव बरामद हुआ। बेटी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir Mother and daughter were washed away in Rajori Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के राजोरी और रियासी जिले में गुरुवार देर रात तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई। राजोरी के चिट्टियां-री क्षेत्र के नाले में आई बाढ़ में मां और बेटी बह गईं। शुक्रवार सुबह चिट्टियां-री से करीब 35 किलोमीटर दूर नौशेरा टीसीपी से मां का शव बरामद हुआ। बेटी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं रियासी में टोट-भमाग को जोड़ने वाली सड़क बह गई। सड़क पर हाल ही में तारकोल बिछाया गया था। राजोरी के दरहाल में एक पेड़ गिरने से यातायात कई घंटे ठप रहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आतंकी बाबर बोला: कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना बहुत अच्छी है, मां को बताना चाहता हूं कि...    
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहम्मद अकबर बेटी मकसूदा बेगम और पत्नी गुलजार बेगम के साथ खेत में काम करके घर लौट रहा था। रात करीब 10:00 बजे मूसलाधार बारिश से स्थानीय नाले में बाढ़ आ गई। अकबर ने किसी तरह नाला पार कर लिया, लेकिन उसकी पत्नी का पैर फिसल गया और वो पानी के बहाव में बहने लगी। मां को बहते देख बेटी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों तेज बहाव में बह गईं। अकबर ने परिवार को और पुलिस को सूचित किया तो रात को ही दोनों की तलाश शुरू कर दी गई। शुक्रवार सुबह पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 35 किलोमीटर दूर नौशेरा टीसीपी से गुलजार बेगम का शव बरामद किया। बेटी के शव की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तेज बारिश के साथ आंधी से दरहाल के तोता गली सड़क मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। इससे उक्त गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया, जिसे कुछ घंटे बाद पेड़ हटाकर बहाल कर दिया गया। रियासी में जिला मुख्यालय के टोट-भमाग की तरफ जाने वाले एकमात्र मार्ग का बड़ा हिस्सा डंगे के साथ बह गया। शुक्रवार सुबह गांवों से जिला मुख्यालय में आने वाले लोगों को परेशानी हुई। यात्री वाहन मौके से लौट गए। वहीं रियासी से जाने वाले वाहन भी काफी पीछे रोक दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed