{"_id":"6048446f4c772e49bc3e3f35","slug":"weather-forecast-jammu-kashmir-meteorological-department-srinagar-warned-of-rain-and-snowfall-in-jammu-and-kashmir-on-march-11-and-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में तपिश बढ़ने का सिलसिला जारी: 11 और 12 मार्च को दोबारा बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में तपिश बढ़ने का सिलसिला जारी: 11 और 12 मार्च को दोबारा बारिश-बर्फबारी के आसार
Wed, 10 Mar 2021 09:30 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
jammu weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के उतार चढ़ाव के बीच तपिश बढ़ने का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में 11 और 12 मार्च को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। जम्मू संभाग के कई अन्य जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
जम्मू में मंगलवार को तापमान के 31 डिग्री तक पहुंच जाने से गर्मी का अहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। इस सीजन जम्मू में पहली बार दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मौसम ही नहीं घाटी में माहौल भी बदल चुका है, बारिश में छाते ने दिखाई बदले कश्मीर की तस्वीर
विज्ञापन
बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5.0 डिग्री चढ़कर 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 16.0, बटोत में 19.9, कटड़ा में 28.2 और भद्रवाह में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में अभी ठंडक कायम है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेह और कारगिल में दिन के तापमान में सुधार हुआ है। लेकिन, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 और कारगिल में माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।